योगी सरकार की पहल से सिविल सेवा का सपना होगा साकार, 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी

अगस्त 2026 से संचालित होने वाली आवासीय कोचिंग योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क आईएएस/पीसीएस आवासीय कोचिंग युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभर रही है। अगस्त 2026 से संचालित होने वाली आवासीय कोचिंग योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा। इसको लेकर युवाओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में लगातार बढ़ती भागीदारी इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है।

फ्री कोचिंग के लिए 18 जून तक आवेदन

फ्री कोचिंग के लिए 18 जून तक आवेदन

865 सीटों पर मिलेगा प्रशिक्षण, 25 प्रतिशत सीटें लेटरल एंट्री के लिए

समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए कुल 865 सीटें निर्धारित हैं। इनमें से 25 प्रतिशत सीटें ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित हैं जो लेटरल एंट्री के माध्यम से प्री परीक्षा क्वालीफाई कर चुके हैं। इससे उन अभ्यर्थियों को भी बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा, जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षा के प्रारंभिक चरण में सफलता प्राप्त कर ली है और मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

End of Feed