UP: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए परिषदीय स्कूलों में अभियान चलाएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बरसात के मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। अधिक वर्षा के कारण आबादी के आसपास होने वाले जलभराव से बीमारियों के पनपने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने यह कदम उठाया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बरसात के मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। यह अभियान परिषदीय विद्यालयों में तो चलाए ही जाएंगे, साथ ही अभिभावकों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अधिक वर्षा के कारण आबादी के आसपास होने वाले जलभराव से बीमारियों के पनपने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने यह कदम उठाया है।

UP Primary Schools

UP Primary Schools

बरसात के दिनों में गांवों और शहरों के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए, योगी सरकार ने बच्चों को इन बीमारियों से बचाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में विशेष कदम उठाए हैं। इसमें बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और विद्यालय परिसरों की साफ-सफाई तथा जलभराव की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

End of Feed