World Aids Day 2022 Quotes, Essay: विश्व एड्स दिवस पर निबंध को ऐसे बनाएं दमदार, पढ़ने वाला हो उठेगा आपका मुरीद

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 1, 2022, 08:01 AM IST

World Aids Day 2022 Quotes, Essay, Nibandh in Hindi: प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को इस भयावह बीमारी के प्रति जागरूक करना है। आमतौर पर यह असुरक्षित यौन संबंध बनाने व एचआईवी वाले व्यक्ति के संपर्क में आए इंजेक्शन या उपकरण को साझा करने से फैलता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1 दिसंबर को मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस।
  • निबंध लिखने से पहले इसकी एक रूपरेखा तैयार कर लें।
  • यहां महत्वपूर्ण जानकारी व दिलचस्प कहानियों का करें जिक्र।

World Aids Day 2022 Quotes, Essay, Nibandh in Hindi: एचआईवी व एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (World Aids Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को इस भयावह बीमारी के प्रति जागरूक करना है ताकि इस बीमारी के संक्रमण से लोगों को बचाया जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट पर नजर डालें तो दुनियाभर में करीब 37.9 मिलियन लोग एड्स से ग्रस्त हैं। वहीं भारत में एड्स के कुल मरीजों की संख्या लगभग 2.35 मिलियन है। एड्स का सबसे बड़ा कारण ह्यूमन इम्यून डिफिसिएंशी यानी एचआईवी (World Aids Day 2022 Theme) वायरस है। एचआईवी एक तरह का वायरस है जो हमारे खून में जाकर सफेद रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। बता दें दुनियाभर के किसी भी देश में एड्स का इलाज मौजूद नहीं है। यदि समय रहते इसका इलाज ना करवाया जाए, तो व्यक्ति अपनी जान गंवा सकता है।

World Aids Day 2022

वर्ल्ड एड्स दिवस निबंध को ऐसे बनाएं शानदार

इस भयावह बीमारी से संक्रमित होने के बाद व्यक्ति एक के बाद एक अन्य बीमारियों के चपेट में आता जाता है। कहा जाता है कि एड्स का मरीज एड्स के कारण नहीं बल्कि अन्य बीमारियों के संक्रमण से अपना दम तोड़ (World Aids Day Quotes) बैठते हैं। इस दौरान यदि आपको कोई अन्य बीमारी हो जाती है तो इसका भी इलाज नामुमकिन हो जाता है। वैज्ञानिकों की मानें तो एड्स का पहला मामला 19वीं सदी में जानवरों में देखा गया था। वहीं 1959 में अफ्रीका के कांगो शहर में एक व्यक्ति में इसकी पुष्टि की गई थी।

End of Feed