Women's Day 2024 Special: बंदूक के खौफ के बीच पहले बनीं डॉक्टर फिर दो बार UPSC पास, कहानी कश्मीर की पहली महिला IPS की

First Female IPS Officer of Jammu-Kashmir: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर की पहली महिला आईपीएस के बारे में जान लें। आतंक और बंदूकों के खौफ के बीच पढ़ाई करके रुवेदा ने UPSC परीक्षा दो बार पास की है। आइए उनकी सफलता के पीछे के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

First Female IPS Officer of Jammu-Kashmir: कहते हैं कश्मीर की घाटियां अपने अंदर कई लाजवाब हुनर समेटे हुए है। इन्हीं हुनर की एक उदाहरण हैं जम्मू-कश्मीर की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर रुवेदा सलाम। अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुपवाड़ा की रहने वाली रुवेदा के बारे में जरूर जानना चाहिए। आतंक और पत्थरबाजी के माहौल वाले कश्मीर में रहकर रुवेदा ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा दो बार पास की है।

Ruveda Salam.

कश्मीर की पहली महिला IPS रुवेदा सलाम

रुवेदा सलाम की परवरिश बंदूकों के खौफ के बीच हुई। तमाम मुश्किलों का डट कर मुकाबला करते हुए रुवेदा ने MBBS और UPSC जैसी परीक्षा में सफलता हासिल की है। वो वर्तमान में आईएएस के पद पर तैनात हैं, लेकिन उनको ये सफलता आसानी से नहीं मिली है। आइए उनके संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed