Rajasthan Schools Winter Vacation 2024: बच्चों की बल्ले बल्ले, शीतकालीन अवकाश की हुई घोषणा, जनवरी में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

Rajasthan Schools Winter Vacation 2024: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आई है, जिसके अनुसार राजकीय-निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। अगर आप भी स्कूली छात्र हैं, तो जानें कब से कब तक चलेगा विंटर वेकेशन, किस तारीख से खुलेंगे स्कूल

Rajasthan Schools Winter Vacation 2024: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आई है। राजकीय-निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। विंटर वेकेशन का ऐलान करते ही बच्चों में खुशी की लहर आ गई है, और लोग ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट पर Winter Vacation Holiday को सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी स्कूली छात्र हैं, तो जानें कब से कब तक चलेगा विंटर वेकेशन, किस तारीख से खुलेंगे स्कूल

winter vacation

शीतकालीन अवकाश की हुई घोषणा

Winter Vacation in Rajasthan

कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान बीकानेर की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया है कि 'राज्य में संचालित समस्त विद्यालय (प्राइवेट स्कूल सहित) को विद्यालय में होने वाले ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन एवं मध्यवधि अवकाश की पूर्णतया पालना विभाग द्वारा जारी शिविरा कैलेंडर के अनुसार किया जाना अनिवार्य है विभाग द्वारा शिविरा पंचाग 2024-25 के अंतर्गत दिनांक 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है'

End of Feed