Winter Solstice 2022: आज साल की सबसे लंबी रात, क्या होती है शीतकालीन संक्रांति?

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Dec 22, 2022, 07:52 PM IST

Winter Solstice 2022, Longest Night of the Year in India: साल का सबसे छोटा दिन 22 दिसंबर 2022 को होने वाला है यानी आज हम साल की सबसे लंबी रात मनाएंगे। अयनांत या संक्रांति क्या होती है? सबसे लंबे दिन और सबसे लंबी रात की घटना क्यों होती है? आइए जानते हैं इसके कारण और धरती पर इसके असर के बारे में।

What is Winter Solstice: शीतकालीन संक्रांति साल का सबसे छोटा दिन होता है जोकि उत्तरी गोलार्ध में हर साल 21 या 22 दिसंबर को पड़ता है। इस साल शीतकालीन संक्रांति 22 दिसंबर 2022 को पड़ रही है। शीतकालीन संक्रांति इसलिए होती है क्योंकि पृथ्वी सूर्य के सापेक्ष लगभग 23.5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है। सूर्य सीधे मकर रेखा पर है। झुकाव का मतलब है कि उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध को पूरे साल अलग-अलग मात्रा में सूर्य का प्रकाश प्राप्त होता है क्योंकि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है। यही कारण है कि हमारे यहां चार ऋतुएं होती हैं।

Winter Solstice 2022: आज साल की सबसे लंबी रात, क्या होती है शीतकालीन संक्रांति?

भारत में कब है शीतकालीन संक्रांति?

भारत में 22 दिसंबर को दिन के उजाले के घंटे सबसे कम होंगे। दिन साल की सबसे लंबी रात होगी।

End of Feed