आखिर! क्यों हायर एजुकेटेड लोग Group D की नौकरी में दिखा रहे हैं अधिक दिलचस्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 08:39 PM IST

Sarkari Naukri 2023, Group D Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के मन में अक्सर एक सवाल रहता है कि, आखिर राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में निकलने वाली ग्रुप डी की नौकरियों में आवेदन करने वालों में हायर एजुकेटेड अभ्यर्थियों की संख्या क्यों अधिक होती है। ऐसे में यहां आप अपने इस सवाल का जवाब जान सकते हैं।

Sarkari Naukri 2023, Group D Jobs: इन दिनों बेरोजगारी शिक्षित युवाओं को दीमक की तरह चाटती जा रह रही है। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी छात्र सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, लेकिन बेरोजगारी का सितम इस कदर है कि, नौकरी की संख्या 50 हजार होती है तो आवेदनकर्ताओं की संख्या 50 लाख से भी ज्यादा होती है। ऐसे में तैयारी कम किस्मत ज्यादा मायने रखती है। यही कारण है कि ग्रुप सी हो या फिर ग्रुप डी लोग नौकरी पाने के लिए टूट पड़ते हैं।

Sarkari Naukri 2023, Group D Jobs

Group D Jobs: क्यों हायर एजुकेटेड लोग Group D नौकरी में दिखा रहे हैं अधिक दिलचस्पी

आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि सरकारी नौकरी प्राइवेट जॉब से लाखों में मिलने वाली सैलेरी से बेहतर है। यही कारण है कि, रेलवे हो या बैंक या फिर कोई अन्य विभाग लोग ग्रुप डी के पदों पर भी नौकरी पाने के लिए टूट पड़ते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा हायर एजुकेटेड अभ्यर्थियों की संख्या देखने को मिलती है।

End of Feed