सिर्फ दिल्ली के पास ही क्यों है अपना High Court? जानें बाकी 7 केंद्र शासित प्रदेश न्याय के लिए कहां जाते हैं

UT High Court List: देश में न्याय व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए प्रत्येक राज्य के लिए हाईकोर्ट का प्रावधान है, फिर भी देश में कुल हाई कोर्ट की संख्या 25 है। ऐसे में सवाल उठता है कि किन केंद्र शासित प्रदेशों के पास न्यायालय है और कौन-सी यूटी किसी अन्य राज्य के न्यायिक क्षेत्राधिकार में आती है। आइए जानते हैं विस्तार से

UT High Court List: भारत में न्यायिक प्रणाली को एकीकृत और मजबूत बनाए रखने में हाईकोर्ट की अहम भूमिका होती है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 214 के तहत प्रत्येक राज्य के लिए एक हाईकोर्ट का प्रावधान है। वहीं, अनुच्छेद 231 संसद को यह अधिकार भी देता है कि वह दो या दो से अधिक राज्यों अथवा किसी केंद्र शासित प्रदेश (UT) के लिए एक ही कॉमन हाईकोर्ट की स्थापना कर सकती है। यही कारण है कि वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, लेकिन हाईकोर्ट की कुल संख्या 25 ही है।

कहां है  8 केंद्र शासित प्रदेशों  के High Court

कहां है 8 केंद्र शासित प्रदेशों के High Court (Photo - AI)

कोर्ट की संख्या को देखते हुए आपके मन में यह सवाल जरूर उठा होगा की अगर देश में केवल 25 हाईकोर्ट (High Court) हैं, जो किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास खुद का कोर्ट नहीं है? मन में यह प्रश्न आना स्वाभाविक भी है। बता दें कि प्रशासनिक दक्षता, भौगोलिक निकटता और संसाधनों के अनुकूल उपयोग को ध्यान में रखते हुए कई केंद्र शासित प्रदेशों को पड़ोसी राज्यों के हाईकोर्ट के क्षेत्राधिकार में रखा गया है। यूपीएससी या अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जानना जरूरी है कि देश के 8 केंद्र शासित प्रदेशों न्याय के लिए किस हाईकोर्ट में जाते हैं।

End of Feed