CDS कौन होते हैं, कैसे होती है भर्ती? जानें करनी पड़ती है कौन सी पढ़ाई

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) भारतीय सेना का सबसे महत्वपूर्ण और सर्वोच्च पद है। लेकिन इस पद पर भर्ती कैसी होती है और इसके लिए क्या पढ़ाई करनी होगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानें -

CDS सुनते ही हमारे मन में सबसे पहले भारतीय सेना आती है, क्योंकि सीडीएस भारतीय सेना का हिस्सा है। लेकिन यहां हमारा अर्थ यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा से नहीं है, बल्कि हम बात कर रहे हैं भारतीय सेना के सर्वोच्च पद के बारे में। सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defence Staff)। यह एक ऐसा पद है, जिस पर काम करने का सपना सेना में शामिल होने वाले लगभग हर अधिकारी का होता है, लेकिन इस पद पर काम करने का अवसर कम ही लोगों को मिलता है। ऐसे में आज जानेंगे CDS कौन होता है? इस पद पर नियुक्ति कैसे होती है? और इसके लिए क्या पढ़ाई करनी पड़ती है?

CDS

CDS कौन होते हैं, कैसे होती है भर्ती? (Photo- AI)

CDS कौन होता है?

सीडीएस यानी 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' एक फोर स्टार ऑफिसर होता है। यह रक्षा विभाग में एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पद माना जाता है। क्योंकि एक सीडीएस भारत की एक सेना का नहीं, बल्कि तीनों सेनाओं का प्रमुख होता है। इतना ही नहीं CDS चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का चेयरमैन भी होता है।

End of Feed