17 साल के छात्र ने पेश की मिसाल! 1000 श्रमिकों तक पहुंचाई सरकारी योजनाओं की जानकारी, 500 का कराया ई-श्रम रजिस्ट्रेशन

यहां हम आपको 17 वर्षीय एक ऐसे छात्र के बारे में बताएंगे, जिसने न केवल इन जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का सोचा बल्कि 1000 से ज्यादा श्रमिकों तक पहुंच बनाई और 500 से ज्यादा लोगों को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करवाया।

Who Is Ayaan Wadhwa: सरकार की ओर से असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य घरेलू सहायकों, मजदूरों और दूसरे कामगारों को आर्थिक सहायता और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना होता है। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि आज भी उन लाखों जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है, जो वास्तव में इसके हकदार हैं। जानकारी की कमी और ऑनलाइन प्रक्रियाओं की कठिनाई के चलते बड़ी संख्या में लोग इससे वंचित रह जाते हैं। लेकिन यहां हम आपको 17 वर्षीय एक ऐसे छात्र के बारे में बताएंगे, जिसने न केवल इन जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का सोचा बल्कि 1000 से ज्यादा श्रमिकों तक पहुंच बनाई और 500 से ज्यादा लोगों को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करवाया।

Ayaan Wadhwa

Who Is Ayaan Wadhwa: कौन हैं अयान वाधवा जो बनें हजारों श्रमिकों के मददगार

कौन हैं अयान वधवा

बता दें यहां हम मुंबई के ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र अयान वाधवा की बात कर रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ उन लोगों की मदद का जिम्मा भी उठाया, जिन्हें सरकारी योजनाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कानून, तकनीक और श्रम अर्थशास्त्र (Labour Economics) का इस्तेमाल करते हुए 'वर्कर्स ऑफ इंडिया' फाउंडेशन की स्थापना की ताकि उन लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाया जा सके, जो अक्सर हमारी व्यवस्था में अनदेखे रह जाते हैं।

End of Feed