17 साल के छात्र ने पेश की मिसाल! 750 से ज्यादा घरेलू श्रमिकों तक पहुंचाई सरकारी योजनाओं की जानकारी, 500 का कराया ई-श्रम रजिस्ट्रेशन

यहां हम आपको 17 वर्षीय एक ऐसे छात्र के बारे में बताएंगे, जिसने न केवल इन जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का सोचा बल्कि 750 से ज्यादा श्रमिकों तक पहुंच बनाई और 500 से ज्यादा लोगों को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करवाया।

Who Is Ayaan Wadhwa: सरकार की ओर से असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य घरेलू सहायकों, मजदूरों और दूसरे कामगारों को आर्थिक सहायता और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना होता है। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि आज भी उन लाखों जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है, जो वास्तव में इसके हकदार हैं। जानकारी की कमी और ऑनलाइन प्रक्रियाओं की कठिनाई के चलते बड़ी संख्या में लोग इससे वंचित रह जाते हैं। लेकिन यहां हम आपको 17 वर्षीय एक ऐसे छात्र के बारे में बताएंगे, जिसने न केवल इन जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का सोचा बल्कि 750 से ज्यादा श्रमिकों तक पहुंच बनाई और 500 से ज्यादा लोगों को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करवाया। इतना ही नहीं वह लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन करने की प्रक्रिया भी समझाते हैं।

Ayaan Wadhwa

Who Is Ayaan Wadhwa: कौन हैं अयान वाधवा जो बनें हजारों श्रमिकों के मददगार

अब वह एक AI आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट भी तैयार कर रहे हैं। इसकी मदद से घरेलू कामगार दो भाषाओं में अपना रोजगार समझौता (एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट) तैयार कर सकेंगे। अयान की यह पहल दिखाती है कि एक अच्छी सोच और छोटी सी कोशिश से सैकड़ों लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

End of Feed