Egypt में हायर एजुकेशन का सपना, जानिए पढ़ाई के लिए कौन सा वीजा है जरूरी और क्या हैं इसके नियम

अगर आपका भी सपना Egypt से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का है तो आपके लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि मिस्र में पढ़ाई के लिए कौन-सा वीजा चाहिए और इसको लेकर नियम क्या है।

Egypt Visa For Student: प्राचीन इतिहास, संस्कृति की भूमि मिस्र (Egypt) केवल अपने पिरामिडों के लिए ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्लास हायर एजुकेशन के लिए भी जानी जाती है। आज के समय में दुनिया भर से छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। काहिरा विश्वविद्यालय, अल-अजहर यूनिवर्सिटी और अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन काहिरा जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थान चिकित्सा, इंजीनियरिंग, अरबी भाषा और इस्लामिक अध्ययन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी एक खास पहचान रखते हैं। यही वजह है कि भारत समेत कई देशों के छात्र हर साल मिस्र का रुख करते हैं। यदि आप भी इस ऐतिहासिक देश में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे अहम सवाल यह है कि इसके लिए कौन-सा वीजा चाहिए और इसकी पूरी कागजी प्रक्रिया क्या है?

Egypt Student Visa Guide

Egypt Student Visa Guide (Photo - AI/newsroom Verified)

मिस्र में पढ़ाई के लिए कौन-सा वीजा चाहिए?

मिस्र सरकार के नियमों के अनुसार, यहां पढ़ाई करने के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों को पढ़ाई के लिए मुख्य रूप से दो-चरणीय प्रक्रिया से गुजरना होता है -

End of Feed