Rani Lakshmibai Scooty Yojana: यूपी में किन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जानें रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की पात्रता

Rani Lakshmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अब इस योजना का लाभ सिर्फ मेधावी छात्राओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निराश्रित और दिव्यांग छात्राओं को भी इसमें शामिल किया गया है।

Rani Lakshmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अब इस योजना का लाभ सिर्फ मेधावी छात्राओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निराश्रित और दिव्यांग छात्राओं को भी इसमें शामिल किया गया है। राज्य सरकार का यह कदम उच्च शिक्षा हासिल कर रही उन छात्राओं के लिए अहम माना जा रहा है, जिन्हें पढ़ाई के साथ आने-जाने में आर्थिक या शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।सरकार का कहना है कि रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का उद्देश्य सिर्फ छात्राओं को वाहन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा तक उनकी पहुंच आसान बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के दिशा-निर्देशों को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना

क्या है पात्रता

योजना के तहत वर्ष 2025-26 में स्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का प्रावधान है। इसके साथ ही निराश्रित और दिव्यांग छात्राओं को भी योजना में शामिल किया गया है। सरकार ने योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट रखा है और करीब 50 हजार छात्राओं को इसका लाभ मिलने की तैयारी है।

End of Feed