अमेरिका का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम कौन सा है, कैसे होती है परीक्षा, क्या भारतीय छात्र हो सकते हैं शामिल?

अमेरिका में मेडिकल कॉलेज में दाखिला MCAT यानी Medical College Admission Test के जरिए होता है। जैसे भारत में NEET UG आयोजित किया जाता है, वैसे ही अमेरिका में यह परीक्षा एसोसिएशन ऑफ अमेरिकन मेडिकल कॉलेजेस करवाता है।

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG की नई तारीख का ऐलान हो चुका है। अब छात्र 21 जून को एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाएंगे। 3 मई को हुई परीक्षा को 13 मई को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। भारत में हर साल दर्जनों बड़ी परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें लाखों छात्र शामिल होते हैं। लेकिन लगभग हर साल किसी न किसी राज्य से पेपर लीक की खबर सामने आ ही जाती है। कभी भर्ती परीक्षा, कभी बोर्ड एग्जाम और कभी एंट्रेंस टेस्ट। इस पूरे मामले ने एक बार फिर देश में परीक्षा प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आज हालात ऐसे हो गए हैं कि भारत में पेपर लीक कोई छोटी-मोटी घटना नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है। इसका असर सिर्फ छात्रों की मेहनत पर नहीं पड़ता है, बल्कि उनके माता-पिता के सपनों और भरोसे पर भी पड़ता है। लाखों छात्र सालों मेहनत करते हैं, लेकिन एक पेपर लीक उनकी पूरी तैयारी पर पानी फेर देता है।

अमेरिका का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम

अमेरिका का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम

ऐसे में छात्रों के मन में एक सवाल बार-बार उठता है कि क्या दूसरे देशों में भी ऐसा होता है? क्या वहां भी परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र वायरल हो जाते हैं? या फिर उन्होंने ऐसा कोई सिस्टम बना लिया है जिससे पेपर लीक होना लगभग नामुमकिन हो गया है? आज हम यही समझेंगे कि अमेरिका में मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा किस तरह आयोजित की जाती हैं और वहां की सुरक्षा व्यवस्था कैसी होती है।

End of Feed