Which engineering college in India offers the best placements: बीटेक करने की चाहत रखने वाले छात्रों का सपना होता है ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन पाना जहां का प्लेसमेंट जबरदस्त हो। देश में कई ऐसे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जहां के छात्रों को लाखों रुपये के पैकेज ऑफर होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे तगड़ा प्लेसमेंट देने वाला इंजीनियरिंग कॉलेज कौन सा है, जहां के छात्र को 4.3 करोड़ का सालाना पैकेज मिला था। अगर आपको इस कॉलेज के बारे में नहीं पता है तो आज जरूर जान लें क्योंकि भारत के इस इंजीनियरिंग कॉलेज की गिनती ना केवल देश, बल्कि दुनिया के टॉप संस्थानों में होती है।
सबसे तगड़ा प्लेसमेंट देने वाला इंजीनियरिंग कॉलेज
आपको बता दें कि भारत में सबसे तगड़ा प्लेसमेंट देने वाला इंजीनियरिंग कॉलेज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास है। साल 2024 में IIT मद्रास ने प्लेसमेंट का ऐसा रिकॉर्ड बनाया था कि आज तक कोई कॉलेज तोड़ नहीं पाया है। 2024 में IIT मद्रास के एक छात्र को 4.3 करोड़ रुपये से अधिक का सालाना पैकेज मिला था, जो अब तक के सबसे बड़े जॉब ऑफर्स में से एक माना जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: बिहार की बेटी को मिला 41.37 लाख का पैकेज, IIT-IIM नहीं, इस इंस्टीट्यूट से की है पढ़ाई
किस कंपनी ने दिया था ऑफर
जानकारी के अनुसार, यह ऑफर वॉल स्ट्रीट की हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग कंपनी Jane Street ने दिया है। यह प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) एक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र को मिला था, जिसने पहले इस कंपनी में इंटर्नशिप भी की थी। छात्र को हांगकांग में क्वांटिटेटिव ट्रेडर की भूमिका के लिए चुना गया था। इस पैकेज में बेस सैलरी, फिक्स्ड बोनस और रिलोकेशन बेनिफिट्स शामिल थे।
IIT बॉम्बे भी पीछे नहीं
टॉप प्लेसमेंट के मामले में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे भी पीछे नहीं है। वर्ष 2022-23 के प्लेसमेंट सत्र में IIT Bombay के एक छात्र को 3.67 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष का पैकेज मिला था, जो उस वर्ष का सबसे बड़ा ऑफर था। आईआईटी बॉम्बे में देश-विदेश की बड़ी कंपनियां छात्रों को नौकरी देने के लिए कैंपस पहुंचती हैं। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजन, फ्लिपकार्ट, इंटेल, जेपी मॉर्गन, सैमसंग, डेलॉयट, टाटा और एक्सेंचर जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: 56 लाख का प्लेसमेंट देकर छाया पटना का कॉलेज, कहलाता है बिहार का नंबर 1 इंस्टीट्यूट
IIT में पढ़ाई का सपना क्यों देखते हैं छात्र?
देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) न केवल भारत बल्कि दुनिया के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में गिने जाते हैं। हर साल लाखों छात्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) में हिस्सा लेते हैं, लेकिन इनमें से केवल चुनिंदा छात्रों को ही IIT में दाखिला मिल पाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां मिलने वाली उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, आधुनिक शोध सुविधाएं और शानदार करियर अवसर हैं।
आईआईटी के प्लेसमेंट
IITs में प्लेसमेंट सीजन आमतौर पर दिसंबर से मई के बीच आयोजित किया जाता है। इस दौरान देश-विदेश की बड़ी कंपनियां छात्रों को नौकरी देने के लिए कैंपस पहुंचती हैं। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजन, फ्लिपकार्ट, इंटेल, जेपी मॉर्गन, सैमसंग, डेलॉयट, टाटा और एक्सेंचर जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।
