सिर्फ पोस्टग्रेजुएशन ही नहीं, Gate स्कोर से मिलती है सरकारी नौकरी, इन कंपनियों में निकलती है भर्ती

GATE स्कोर के माध्यम से केवल एमटेक और पीएचडी कोर्स में ही प्रवेश नहीं मिलता है। इसके स्कोर के आधार पर कई सरकारी कंपनियों द्वारा हायरिंग की जाती है और अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए अलग से लिखित परीक्षा नहीं देने होती।

Government Jobs on Gate Score: जिस प्रकार बीटेक कोर्स के लिए जेईई और जेईई एडवांस्ड परीक्षा महत्वपूर्ण मानी जाती है, ठीक उसी प्रकार से इंजीनियरिंग में मास्टर यानी एमटेक और पीएचडी करने के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट (GATE) परीक्षा बहुत जरूरी है। लेकिन आपको बता दें कि गेट परीक्षा केवल पोस्टग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए ही नहीं, बल्कि कई सरकारी नौकरियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Gate स्कोर से किन कंपनियों में मिलती है नौकरी

Gate स्कोर से किन कंपनियों में मिलती है नौकरी (Photo - AI/Newsroom Verified)

जी हां, आपने सही सुना, गेट का दायरा केवल उच्च शिक्षा तक ही सीमित नहीं है। वर्तमान में एक अच्छा गेट स्कोर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में सीधे उच्च वेतन वाली सरकारी नौकरियों और प्रतिष्ठित शोध संस्थानों में अवसरों का द्वार खोलता है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए गेट की परीक्षा करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक बेहद जरूरी रास्ता बन चुका है। लेकिन वह कंपनियां है कौन सी, जो गेट स्कोर पर नौकरी प्रदान करती हैं, आइए उनके बारे में जानें -

End of Feed