Chhath holidays in schools: स्कूलों में कब है छठ की छुट्टियां? जानें दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में हॉलीडे का लेटेस्ट अपडेट

Chhath holidays in schools: आस्था के पर्व छठ की शुरुआत होने वाली है। इसे उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दौरान कई राज्यों द्वारा स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।

Chhath holidays in schools: लोक आस्था के महान पर्व 'छठ महापर्व' की शुरुआत हो चुकी है, और पूरे देश में सूर्य उपासना के इस पावन त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के दौरान न केवल बाजारों और घाटों पर भारी भीड़ उमड़ती है, बल्कि बच्चों और युवाओं में भी छुट्टियों को लेकर अच्छा - खासा उत्साह रहता है। चूंकि छठ पूजा विशेष रूप से उत्तर भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बहुत बड़े पैमाने पर मनाई जाती है, इसलिए अभिभावक और छात्र लगातार यह जानना चाहते हैं कि इस दौरान स्कूलों में अवकाश (School Holiday) कब-कब घोषित किए गए हैं।

Chhath Puja School Holidays

Chhath holidays in schools (Photo - AI/Newsroom Verified)

बिहार और झारखंड में सबसे लंबे अवकाश

छठ पर्व का मुख्य केंद्र माने जाने वाले राज्य बिहार और झारखंड में इस महापर्व पर विशेष रौनक देखने को मिलती है। यहां अवकाश एक दिन का नहीं मिलता, बल्कि यहां लंबी छुट्टियों की घोषणा की गई है। बता दें कि बिहार और झारखंड राज्य सरकारों और शिक्षा विभाग द्वारा छठ के मुख्य दिनों यानी नहाय-खाय से लेकर उद्यती आर्ग (सुबह के अर्घ्य) तक स्कूलों में छुट्टियां दी गई है। बिहार में दिवाली और छठ की मिलाकर लंबी छुट्टी दी गई। यहां स्कूल 7 से 17 नवंबर तक बंद है और 18 नवंबर से स्कूलों का संचालन किया जाएगा। वहीं झारखंड में 15 से 17 नवंबर तक की छुट्टियों का ऐलान किया गया है।

End of Feed