यूपी TET रिजल्ट को लेकर क्यों नहीं थम रहा विवाद, ओएमआर शीट में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के असफल अभ्यर्थियों का धरना प्रयागराज में लगातार चल रहा है लेकिन सवाल है कि यूपी टीईटी रिजल्ट को लेकर विवाद क्या है और ओएमआर शीट में सुधार की मांग क्यों हो रही है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के असफल अभ्यर्थियों का धरना प्रयागराज में लगातार चल रहा है। प्रतियोगी धरना स्थल से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जाकर प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए तो पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करने लगी। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। छात्रों का नेतृत्व कर रहे चार छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर रवाना हो गई लेकिन सवाल है कि यूपी टीईटी रिजल्ट को लेकर विवाद क्या है और ओएमआर शीट में सुधार की मांग क्यों हो रही है।

यूपी टीईटी रिजल्ट को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र

यूपी टीईटी रिजल्ट को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र

प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले छात्र नेता इंद्रजीत व सत्येंद्र यादव ने कहा कि यूपी-टीईटी में एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को फेल किया गया है। इसमें ज्यादातर ने ओएमआर शीट भरने में गलती कर दी थी। तमाम छात्र नॉर्मलाइजेशन के कारण भी फेल हुए हैं। अब अभ्यर्थी शिक्षा सेवा आयोग से मांग कर रहे हैं कि इन पर विचार किया जाए। इन्हीं मांगों के समर्थन में ये अभ्यर्थी दो दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

End of Feed