बेसिक और स्टैंडर्ड मैथ्स में क्या अंतर है, 10वीं 12वीं के छात्र दूर करें कंफ्यूजन

Difference Between Basic And Standard Maths: क्या आप जानते हैं कि बेसिक और स्टैंडर्ड मैथ्स में क्या अंतर होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां समझ लीजिए।

Difference Between Basic And Standard Maths: सीबीएसई (CBSE) यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन कक्षा 10वीं में गणित विषय चुनते समय विद्यार्थियों को बेसिक मैथ्स और स्टैंडर्ड मैथ्स में से किसी एक का विकल्प चुनना होता है। दोनों विषयों का पाठ्यक्रम लगभग समान होता है, लेकिन प्रश्नों की कठिनाई का स्तर थोड़ा अलग होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि बेसिक और स्टैंडर्ड मैथ्स में क्या अंतर होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां समझ लीजिए।

Difference Between Basic And Standard Maths

Difference Between Basic And Standard Maths: बेसिक और स्टैंडर्ड मैथ्स में क्या अंतर होता है।

What Is Basic Maths: बेसिक मैथ्स क्या होता है

सबसे पहले बेसिक मैथ्स की बात करें तो, यह उन छात्रों के लिए होती है जो कक्षा 10वीं के बाद गणित को मु्य विषय के रूप में आगे नहीं पढ़ना चाहते हैं। इसमें सवालों का स्तर स्टैंडर्ड मैथ्स की तुलना में आसान रखा जाता है। आसान शब्दों में कहें तो इसका उद्देश्य गणित के प्रति छात्रों का डर कम करना और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करना होता है।

End of Feed