क्या है Management Quota? जानें कैसे और किन कॉलेजों में इसके जरिए मिलता है एडमिशन

भारत में हजारों संस्थान है, जहां एंट्रेंस एग्जाम में कम अंक आने पर भी आपको एडमिशन मिल सकता है, क्योंकि वहां 'Management Quota' होता है। इस कोटे के तहत एडमिशन लेने से पहले इसके बारे में जानना जरूरी है।

भारत में हर साल लाखों छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन के लिए कई एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होते हैं। कड़ी मेहनत के बाद भी, कई बार कुछ अंकों से सरकारी या मनपसंद कॉलेज की सीट नहीं मिल पाती है। ऐसे में जहां आपको लगता है कि एडमिशन के सारे रास्ते बंद हो गए हैं, वहां एक रास्ता सामने आता है, जिसे हम 'मैनेजमेंट कोटा' (Management Quota) कहते हैं। अक्सर छात्रों और अभिभावकों के मन में इसे लेकर कई सवाल होते हैं कि यह कोटा क्या है, इसके नियम क्या हैं और किन कॉलेजों में इसके तहत दाखिला मिल सकता है। कॉलेज में एडमिशन लेने वाले हर छात्र के लिए इस कोटा के बारे में जानना जरूरी है।

क्या है Management Quota?

क्या है Management Quota? (Photo - AI)

क्या होता है मैनेजमेंट कोटा? (What is Management Quota?)

मैनेजमेंट कोटा निजी और स्व-वित्तपोषित संस्थानों में कुछ सीटों को आरक्षित किया जाता है। इन सीटों पर दाखिला देने का पूरा अधिकार कॉलेज के मैनेजमेंट के पास होता है। एंट्रेंस एग्जाम में कम अंक प्राप्त करने के बाद अगर आप अपने पसंद के संस्थान में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं, लेकिन वहां मैनेजमेंट कोटा है, तो आपके पास एडमिशन के लिए एक अवसर होता है। लेकिन इसमें सीटों का प्रतिशत क्या होता है और सिलेक्शन किस आधार पर किया जाता है। यह जानना जरूरी है।

End of Feed