IGNOU ITEP Merit List 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 बैच के लिए अपने इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) की मेरिट लिस्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी, वह अब यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और सिलेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह मेरिट लिस्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित एंट्रेंस टेस्ट में छात्रों के स्कोर और आवेदन के समय चुनी गई प्रोग्राम की प्राथमिकता के आधार पर तैयार की गई है। लिस्ट में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को स्थान मिला है, जिन्होंने विश्वविद्यालय के तय कट-ऑफ और योग्यता मानदंडों को पूरा किया है। रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं।
एडमिशन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश
IGNOU द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों का चयन इस मेरिट लिस्ट में हुआ है, उन्हें उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एडमिशन का ऑफर लेटर भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से कैटेगरी वाइस मेरिट के आधार पर होगी। यदि पहले दौर की काउंसलिंग के बाद सीटें खाली रह जाती हैं, तो विश्वविद्यालय वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों को मौका देगा। इसलिए, सभी संबंधित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपना ईमेल इनबॉक्स और स्पैम फोल्डर चेक करते रहें ताकि कोई भी जरूरी अपडेट छूटने न पाए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NVS Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए कैसे करें आवेदन
ITEP के तहत किन कोर्सेज के लिए जारी हुई लिस्ट?
इग्नू ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित प्रमुख कोर्सेज के लिए प्रोग्राम-वार मेरिट लिस्ट जारी की है:
B.A. B.Ed. (बैचलर ऑफ आर्ट्स एंड बैचलर ऑफ एजुकेशन)
B.Com. B.Ed. (बैचलर ऑफ कॉमर्स एंड बैचलर ऑफ एजुकेशन)
B.Sc. B.Ed. (बैचलर ऑफ साइंस एंड बैचलर ऑफ एजुकेशन)
उम्मीदवार इग्नू के आधिकारिक अनाउंसमेंट पोर्टल पर जाकर इन सभी प्रोग्राम्स की अलग-अलग पीडीएफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ITEP रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक
| B.A. B.Ed. | Click here to view Merit List |
| B.Com. B.Ed. | Click here to view Merit List |
| B.Sc. B.Ed. | Click here to view Merit List |
शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को आगे क्या करना होगा?
जिन उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से एडमिशन का ऑफर प्राप्त होता है, उन्हें दिए गए समय के भीतर अपनी दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए छात्रों को निम्नलिखित कदम उठाने होंगे:
दस्तावेजों का सत्यापन: ऑफर लेटर में मांगे गए सभी आवश्यक शैक्षणिक और व्यक्तिगत दस्तावेजों को तय समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन जमा करना होगा।
फीस का भुगतान: दाखिला पक्का करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से फीस भरनी होगी। इसके लिए नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।
अंतिम तिथि का रखें विशेष ध्यान
रिजल्ट जारी करने के साथ इग्नू ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में एडमिशन की लास्ट डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करें। अगर कोई भी उम्मीदवार ऐसा करने में असमर्थ होता है तो उसकी सीट को रद्द कर दिया जाएगा।
