क्या है इंजीनियरिंग बायोलॉजी? देश में पहली बार शुरू हो रहा ऐसा कोर्स, जानें छात्रों को क्या होगा फायदा

देश में पहली बार एक बिल्कुल नया और अनोखा कोर्स शुरू होने जा रहा है, जिसका नाम है इंजीनियरिंग बायोलॉजी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 16 जुलाई को इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान किया।

Engineering Biology kya hai: भारत में पढ़ाई और करियर के पारंपरिक तरीकों में एक बहुत बड़ा और क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। केंद्र सरकार देश में पहली बार एक बिल्कुल नया और अनोखा कोर्स शुरू करने जा रही है, जिसका नाम है इंजीनियरिंग बायोलॉजी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 16 जुलाई को नीति आयोग के एक कार्यक्रम के दौरान इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह भारत में अपनी तरह का पहला कोर्स होगा, जो आने वाले समय की जरूरतों को देखते हुए देश में विशेषज्ञों की एक नई फौज तैयार करेगा।

Engineering Biology

मेडिकल और इंजीनियरिंग की दूरियां होंगी खत्म

End of Feed