MBBS में बैक आने पर क्या होगा? मेडिकल पास करने के अधिकतम कितना समय मिलता है

What happens if you get a back in MBBS: मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के मन में अक्सर एक सवाल रहता है कि- क्या बैक आने से एमबीबीएस की डिग्री रद्द हो जाएग। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आइए जानते हैं बैक आने पर क्या होगा?

What happens if you get a back in MBBS: मेडिकल की पढ़ाई यानी एमबीबीएस (MBBS) को देश के सबसे कठिन और जिम्मेदार कोर्स में से एक माना जाता है। हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर इस फील्ड में प्रवेश लेते हैं, लेकिन कोर्स का भारी-भरकम सिलेबस और कड़े मूल्यांकन के कारण कई बार छात्रों की एक या दो विषय में बैक लग जाती है। ऐसे में छात्रों के मन में यह डर बैठ जाता है कि क्या उनका साल खराब हो जाएगा या उनका एडमिशन रद्द हो जाएगा? नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने मेडिकल शिक्षा को व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए बैकलॉग और कोर्स पूरा करने की अधिकतम अवधि को लेकर बेहद स्पष्ट नियम बनाए हैं। इसमें प्रयास किया गया है कि किसी भी छात्र का साल खराब न हो और बैक आने से डॉक्टर बनने का सपना अधूरा न रह जाए।

MBBS में बैक आने पर क्या होगा

MBBS में बैक आने पर क्या होगा (Photo - AI)

MBBS में बैक लगने पर क्या होता है?

यदि किसी मेडिकल छात्र की एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान किसी विषय की परीक्षा में बैक लग जाती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसे तुरंत कोर्स से बाहर कर दिया जाएगा। उस छात्र को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का अवसर दिया जाता है ताकि वह उस परीक्षा को पास कर सके। बता दें कि मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के कुछ समय बाद करीब 3 से 6 महीने के भीतर संस्थान द्वारा सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसमें छात्र शामिल होकर बैक की परीक्षा पास कर सकता है।

End of Feed