Types of Digital Marketing: आज का दौर डिजिटल क्रांति का दौर है। स्मार्टफोन और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल ने न केवल बिजनेस करने के तरीके को पूरी तरह बदला है, बल्कि ग्राहकों तक कंपनियों के पहुंचने के पारंपरिक विज्ञापनों के तरिक को भी बदल दिया है। जहां एक समय था कि कंपनियां पारंपरिक विज्ञापन यानी टीवी, बोर्ड होर्डिंग और न्यूजपेपर में पंपलेट के माध्यम से अपना प्रचार करती थी, लेकिन अब कंपनियां डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले रही हैं। यही वजह है कि 'डिजिटल मार्केटिंग' करियर के लिहाज से युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। चाहे छोटा स्टार्टअप हो या बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी, हर किसी को अपनी ऑनलाइन ब्रांडिंग के लिए डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की जरूरत पड़ रही है। इस क्षेत्र में न सिर्फ रोजगार के ढेरों अवसर हैं, बल्कि सही स्किल्स के साथ आप इसमें लाखों रुपये की सैलरी वाला पैकेज भी हासिल कर सकते हैं।
Digital Marketing कितने प्रकार की होती है (Photo - AI)
डिजिटल मार्केटिंग के प्रमुख प्रकार
डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing) एक बड़ा क्षेत्र है जिसमें अलग-अलग प्लेटफॉर्म और रणनीतियों का उपयोग किया जाता है। इसके मुख्य प्रकार निम्नलिखित हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में -
सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO): एसईओ का इसका काम गूगल जैसे सर्च इंजन पर वेबसाइट की रैंकिंग सुधारना होता है, ताकि बिना पैसे खर्च किए ऑर्गेनिक ट्रैफिक यानी ज्यादा से ज्यादा लोग वेबसाइट पर आ सकें।
सोशल मीडिया मार्केटिंग (SMM): फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए ब्रांड का प्रचार करना और ग्राहकों से जुड़ना।
कंटेंट मार्केटिंग: ब्लॉग, आर्टिकल्स, वीडियो और इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से उपयोगी जानकारी बनाकर ग्राहकों को आकर्षित और इंगेज करना।
पे-पर-क्लिक विज्ञापन (PPC/Paid Ads): गूगल एड्स या सोशल मीडिया एड्स के जरिए तुरंत ट्रैफिक और लीड्स पाने के लिए चलाए जाने वाले पेड कैंपेन।
ईमेल मार्केटिंग: अपने संभावित और मौजूदा ग्राहकों को ईमेल के जरिए नए ऑफर्स, प्रोडक्ट्स और अपडेट्स की जानकारी देना।
अफिलिएट मार्केटिंग: किसी दूसरे ब्रांड या कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट करके हर सेल पर कमीशन कमाना।
इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग: सोशल मीडिया पर लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर्स के साथ मिलकर अपने ब्रांड का प्रमोशन करना।
प्रमोशनल मार्केटिंग: यह एक ऐसी रणनीति है जिसका उपयोग कंपनियां अपने प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में जागरूकता बढ़ाने, नए ग्राहकों को आकर्षित करने और तुरंत बिक्री को बढ़ावा देने के लिए करती हैं। इसमें छूट, कूपन, मुफ्त सैंपल्स और विशेष ऑफर शामिल होते हैं।
पेड मार्केटिंग: इसमें अपने प्रोडक्ट्स या सेवाओं को टारगेट ऑडियंस तक तुरंत पहुंचे और वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ाने के लिए सर्च इंजन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या वेबसाइटों को पैसों का भुगतान करते हैं।
कौन-सी प्रोफाइल दिला सकती है लाखों की सैलरी?
डिजिटल मार्केटिंग कोर्स हाई इनकम वाले कोर्स की लिस्ट में शामिल है। आज के दौर में जब बात आती है सुरक्षित और सफल करियर की तो उसमें डिजिटल मार्केटिंग का नाम शामिल होता है। लेकिन इसमें कौन-सी प्रोफाइल आपको लाखों की सैलरी दिलाएगी। आइए जानते हैं कि इस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सैलरी दिलाने वाले प्रमुख जॉब प्रोफाइल कौन से हैं?
डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर: यह पूरी डिजिटल मार्केटिंग टीम और रणनीतियों का नेतृत्व करते हैं। इस रोल में अनुभव के साथ सालाना 8 लाख से 20 लाख रुपये तक (या इससे भी अधिक) का पैकेज बहुत आसानी से मिल जाता है।
SEO और SEM स्पेशलिस्ट/लीड: जो एक्सपर्ट्स ऑर्गेनिक और पेड सर्च के जरिए कंपनी को सीधा बिजनेस और आरओआई (ROI) लाकर देते हैं, उनकी मार्केट में बहुत डिमांड होती है। अनुभवी स्पेशलिस्ट 6 लाख से 15 लाख प्रति वर्ष तक कमाते हैं। वहीं अगर इस फील्ड में आप मैनेजर पद पर हैं तो 12 से 20 लाख की सैलरी सालाना आराम से कमा सकते हैं।
कंटेंट मार्केटिंग हेड: बेहतरीन स्टोरीटेलिंग और कंटेंट स्ट्रैटेजी बनाने वालों की मांग हमेशा रहती है। इस प्रोफाइल पर सैलरी पैकेज 7 लाख से 18 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो सकता है। आपका सैलरी पैकेज कंपनी और आपकी स्किल्स पर भी निर्भर करता है।
ग्रोथ हैकर: यह डेटा और इनोवेटिव ट्रिक्स का इस्तेमाल करके कंपनी के बिजनेस को बहुत कम समय में तेजी से बढ़ाते हैं। इस रोल में सालाना 10 लाख से 25 लाख रुपये तक का हाई-पेइंग पैकेज मिल सकता है। डिजिटल मार्केटिंग में इस प्रोफाइल के बारे में अधिकांश लोगों को नहीं पता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या Executive MBA के बाद बदल जाएगी आपकी जॉब? जानें कैंपस प्लेसमेंट से जुड़ा सच
डिग्री से ज्यादा प्रैक्टिकल स्किल्स की मांग
डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसी फील्ड है जहां आपकी डिग्री से ज्यादा आपकी प्रैक्टिकल स्किल्स, डेटा एनालिसिस की समझ और क्रिएटिविटी की मांग होती है। अगर आप अपने इसमें निपुण है तो बड़ी से बड़ी कंपनी आपको अच्छे सैलरी पैकेज पर रखने को तैयार हो जाती है। यदि आप लगातार नई तकनीकों को सीखते रहते हैं, तो इस फील्ड में सैलरी और ग्रोथ की कोई सीमा नहीं है। एक सुरक्षित और सफल करियर के लिए डिजिटल मार्केटिंग बेहतरीन करियर ऑप्शन है।
