WBCHSE 12वीं का रिजल्ट जारी, तीसरे सेमेस्टर के नंबर देखने के लिए लिंक एक्टिव

वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने HS सेमेस्टर 3 परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने दोपहर 2:30 बजे कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित विद्यासागर भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित किया।

WBCHSE HS Semester 3 Result 2026 OUT: पश्चिम बंगाल बोर्ड के 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने HS सेमेस्टर 3 परीक्षा 2026 का रिजल्ट 27 नवंबर को जारी कर दिया है। बोर्ड ने दोपहर 2:30 बजे कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित विद्यासागर भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित किया। इसके बाद दोपहर 3 बजे से ऑनलाइन रिजल्ट देखने का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाकर अपने विषयवार अंक देख सकते हैं।

WBCHSE HS Semester 3 Result 2026

WBCHSE 12वीं का रिजल्ट जारी

रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर की जानकारी दर्ज करनी होगी। छात्र ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करके अपने अंकों की जांच भी कर सकते हैं।

WBCHSE की ओर से HS सेमेस्टर 3 की परीक्षा 21 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। अब रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों से प्राप्त होगी। इसके लिए स्कूल की ओर से मार्कशीट पर हस्ताक्षर और मुहर लगाई जाएगी।

इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

छात्र नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • wbchse.wb.gov.in
  • result.wb.gov.in

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UGC NET December 2026: परीक्षा केंद्र बदलने का एक और मौका

WBCHSE Semester 3 Result 2026 कैसे देखें?

1. सबसे पहले WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर HS Result 2026 Semester 3 Link पर क्लिक करें।

3. इसके बाद लॉगिन विंडो खुल जाएगी।

4. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।

5. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. अपने विषयवार अंकों की जांच करें और मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल अंकों में कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। जो छात्र निर्धारित पासिंग मार्क्स प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा और आगे की प्रक्रिया के लिए बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना देखनी चाहिए।

End Article
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्...

End of Feed