Drishti IAS announces ex-gratia of Rs 10 lakh for IAS Aspirants Died : ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट में पानी भरने के डूबकर जान गंवाने वाले तीन छात्रों और जलमग्न सड़क पर करेंट लगने से जान गंवाने वाले छात्र के परिवारों की मदद के लिए दृष्टि आईएएस के विकास दिव्यकीर्ति आगे आए हैं। उन्होंने चारों छात्रों के परिवारों को 10-10 लाख की मदद करने की घोषणा की है। दृष्टि आईएएस द्वारा इस संबंध में बयान जारी किया गया है।
Dr Vikas divyakirti
इस बयान में कहा गया कि पिछले कुछ दिनों में ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई दो दुर्घटनाओं में चार होनहार विद्यार्थियों का असमय निधन हुआ। एक विद्यार्थी नीलेश राय का निधन जलमग्न सड़क पर करेंट लगने से हुआ, जबकि तीन विद्यार्थी श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन डाल्विन एक कोचिंग संस्थान की बेसमेंट में हुए आकस्मिक जल-भराव के शिकार हुए। यह समय निश्चित तौर पर चारों बच्चों के परिवारों के लिये अत्यंत कठिन है। इस अपार दुख में हम उनके साथ खड़े हैं।
