यूपी के परिषदीय स्कूलों में लागू होगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, नीदरलैंड्स के मॉडल को लागू करेगी योगी सरकार

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 20, 2023, 10:49 AM IST

यूपी के परिषदीय स्कूलों में नीदरलैंड्स के अर्ली वार्निंग सिस्टम को लागू करने पर चल रहा विचार। बेसिक शिक्षा मंत्री की अगुवाई में 12 सदस्यों की एक टीम मार्च में करेगी नीदरलैंड्स का दौरा। अर्ली वार्निंग सिस्टम को समझकर इसे यूपी में लागू किए जाने पर सरकार करेगी मंथन।

Early Warning System in UP Schools: योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश के हर बच्चे को शिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में कई अवेयरनेस कैंपेन चलाए जा रहे हैं, जिनके तहत पेरेंट्स को बच्चों के जीवन में शिक्षा का महत्व समझाया जा रहा है। हर तबके के बच्चों को स्कूल लाने के साथ-साथ सरकार का फोकस उन बच्चों को भी स्कूल वापस लाने का है, जो किसी न किसी वजह से बीच में ही स्कूल छोड़ देते हैं। अब योगी सरकार इसके लिए अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत नीदरलैंड्स के अर्ली वार्निंग सिस्टम को उत्तर प्रदेश में लागू किए जाने की रूपरेखा बनाई जा रही है।

यूपी के परिषदीय स्कूलों में लागू होगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, नीदरलैंड्स के मॉडल को लागू करेगी योगी सरकार

नीदरलैंड्स के इस सिस्टम को समझने के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री समेत 12 लोगों की टीम मार्च में नीदरलैंड्स जाएगी। सिस्टम को समझने के बाद जब यह टीम वापस लौटेगी तब इसे किस तरह प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में लागू किया जाए, इस पर गहन विमर्श होगा। संभावना है कि इस साल के अंत तक इस सिस्टम के माध्यम से स्कूल बीच में छोड़ने वाले बच्चों की मॉनीटरिंग और ट्रैकिंग शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार की मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा विभाग हर वर्ष हाउसहोल्ड सर्वे कराता है।

End of Feed