UPTET Result 2026: रिजल्ट से असंतुष्ट अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 10 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीईटी अभ्यर्थियों की समस्याओं और रिजल्ट से जुड़े विवादों की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। अब जिन अभ्यर्थियों को अपने परिणाम, अंकों या मूल्यांकन को लेकर कोई शिकायत है, वे 10 सितंबर 2026 तक अपनी आपत्ति या प्रत्यावेदन भेज सकते हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के रिजल्ट को लेकर सामने आ रही शिकायतों और आपत्तियों पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने अभ्यर्थियों की समस्याओं और रिजल्ट से जुड़े विवादों की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। अब जिन अभ्यर्थियों को अपने परिणाम, अंकों या मूल्यांकन को लेकर कोई शिकायत है, वे 10 सितंबर 2026 तक अपनी आपत्ति या प्रत्यावेदन भेज सकते हैं।

यूपी टीईटी रिजल्ट 2026

यूपी टीईटी रिजल्ट 2026

ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि उनके रिजल्ट में कोई गलती हुई है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी शिकायत भेजनी चाहिए। प्रत्यावेदन भेजते समय अभ्यर्थियों को अपनी समस्या और उससे संबंधित आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से देना होगा, ताकि समिति मामले की जांच कर सके।

End of Feed