UPTET Result 2026: यूपी टीईटी रिजल्ट कब होगा जारी, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपी TET के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग रिजल्ट तैयार करने में जुटा है।

UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपी TET के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग रिजल्ट तैयार करने में जुटा है। सूत्रों की मानें तो बहुत जल्द 17,70,714 अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। सभी छात्रों को डायरेक्ट लिंक ऑनलाइन माध्यम से upessc.up.gov.in पर उपलब्ध करवाया जायेगा जिसके बाद लॉग इन डिटेल दर्ज करके आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपीटीईटी में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए

यूपीटीईटी में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए

इस परीक्षा का आयोजन 2 से 4 जुलाई के बीच प्रदेश के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसके बाद 9 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। रिजल्ट जारी होने से पहले फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। परीक्षार्थियों की अधिक संख्या होने के कारण अभी मूल्यांकन कार्य में समय लगेगा। ओएमआर शीट की स्कैनिंग पूरी हो जाने के बाद अब मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा। इस तरह अगस्त में परीक्षाफल घोषित किए जाने की संभावना है।

End of Feed