UPSSSC Regional Youth Welfare Officer Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय के तहत 412 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
इस भर्ती में सबसे ज्यादा 368 पद क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा व्यायाम प्रशिक्षकों के 44 पद रखे गए हैं। इसके लिए ग्रेजुएशन के साथ DPEd, BPEd या संबंधित योग्यता जरूरी होगी।
इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे, जिन्होंने UPSSSC PET 2025 दिया है और जिनका PET स्कोरकार्ड जारी हो चुका है।
उम्र और आवेदन फीस
उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी। आवेदन के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
आवेदन कब से कब तक?
ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और 6 नवंबर 2026 तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। आवेदन में गलती सुधारने के लिए 13 नवंबर तक का समय मिलेगा। परीक्षा की तारीख आयोग बाद में जारी करेगा।
कैसे होगा चयन?
पहले PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तें पूरी करनी होगी।
