UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा महाधिवक्ता कार्यालय (Office of the Advocate General) में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती की मुख्य परीक्षा हके संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है। आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वे सभी उम्मीदवार जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) में सम्मिलित हुए थे और आवश्यक योग्यता रखते हैं, वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। आइए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी दें।
UPSSSC Recruitment 2026 (Photo - AI)
भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों
आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार आवेदन की मुख्य तिथियां निम्नलिखित हैं -
| ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि | 07 सितंबर 2026 |
| आवेदन सबमिट करने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 28 सितंबर 2026 |
| शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 05 अक्टूबर 2026 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPSC Recruitment 2026: असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और डायरेक्टर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट करीब, तुरंत करें अप्लाई, यहां देखें प्रक्रिया
आवेदन शुल्क की प्रिंट स्लिप अनिवार्य
भर्ती के दौरान आवेदन शुल्क का भुगतान करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद प्रिंट आउट लें, जिसमें पेमेंट स्टेट्स भी दिया हो। साथ ही बता दें कि बिना आवेदन शुल्क के भुगतान करें फॉर्म का प्रिंट नहीं निकाला जा सकता।
शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन में सुधार का मौका
बैंक से शुल्क को जमा करने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों को अधिकतम 7 दिनों का समय मिलेगा आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए दिया जाएगा।। इसके साथ ही अभ्यर्थी 05 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से शुल्क समायोजन यानी फीस एडस्टमेंट करा सकते हैं।
भर्ती के लिए जरूरी पीईटी परीक्षा
कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए पीईटी मुख्य परीक्षा (Main Exam) है, इसलिए केवल वही अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं जो UPSSSC PET 2025 में शामिल हुए थे और जिनके पास आयोग द्वारा जारी वैध स्कोरकार्ड उपलब्ध है। बता दें कि PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर ही अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
पदों क विवरण
| विभाग का नाम | पदनाम | लेवल/वेतनमान/ग्रेड-पे | कुल पद |
| महाधिवक्ता कार्यालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, उत्तर प्रदेश | कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए | लेवल-4, वेतनमान ₹25,500–₹81,100, ग्रेड-पे ₹2,400 | 11 |
| महाधिवक्ता कार्यालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, उत्तर प्रदेश | सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर | लेवल-2, वेतनमान ₹19,900–₹63,200, ग्रेड-पे ₹1,900 | 1 |
कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन
अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर जाकर अपनी OTR (One Time Registration) या PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से सीधे लॉगिन करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।स्टेप 1 - आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए ओटीआर के लिए अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब इसमें मोबाइल नंबर और आवश्यक पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4 - ओटीआर नंबर जनरेट होने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 5 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 6- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
नोट - आवेदन फॉर्म में नाम, पिता का नाम, श्रेणी और जन्मतिथि जैसे विवरणों को ध्यान से भरें, ताकि बाद में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- JEE Advanced अटेम्प्ट में बदलाव की मांग तेज: छात्रों ने उठाई तीन अवसरों की आवाज, जानें क्या है पूरा मामला
क्या है भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है।
