UPSSSC: प्लाटून कमांडर / ब्लाक ऑर्गनाइजर मुख्य परीक्षा के अंतर्गत शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम और कटऑफ अंक जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्लाटून कमांडर और ब्लाक ऑर्गनाइजर मुख्य परीक्षा के अंतर्गत शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम और कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। उम्‍मीदवार upsssc.gov.in या खबर में दिए लिंक से देख सकते हैं

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्लाटून कमांडर और ब्लाक ऑर्गनाइजर मुख्य परीक्षा से जुड़ी जरूरी सूचना जारी की है। आयोग ने आज 30 सितंबर 2026 को जारी नोटिस में बताया कि कुल 295 पदों पर मुख्य परीक्षा के लिए 11,781 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्‍मीदवार इन अपडेट को आयाेग की साइट upsssc.gov.in या खबर में दिए लिंक से देख सकते हैं। यह शॉर्टलिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की गई है।

UPSSSC Platoon Commander Block Organizer Exam

UPSSSC: प्लाटून कमांडर / ब्लाक ऑर्गनाइजर मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

इस भर्ती में होमगार्ड्स मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नियंत्रणाधीन प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लाक ऑर्गनाइजर के 243 पद शामिल हैं।इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से 6 जुलाई 2026 तक चली थी।

End of Feed