UPSSSC PET Answer Key 2022, UP PET Answer Key 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी पीईटी (PET) के लिए संशोधित उत्तर कुंजी आज 9 जनवरी 2023 को जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक कर सकत हैं।
UP PET Answer Key 2022
UP PET Exam Date 2022: कब हुई परीक्षा
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2022 को दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 12 दिसंबर को जारी की गई थी। यूपी पीईटी की प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद आज आयोग ने फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
UP PET 2022: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल
यूपी के सरकारी विभागों में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट में सफलता प्राप्त करना अनिवार्य है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीईटी 2022 के लिए 37 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में केवल 25 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे।
How to download UP PET Revised Answer Key 2022
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर Notice के सेक्शन में जाएं।
- यहां 'विज्ञा0सं0-04-परीक्षा/2022, प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 की दिनांक 15-10-2022 को सम्पन्न लिखित परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने यूपी पीईटी आंसर की 2022 का पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी यूपी पीईटी आंसर की 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
UP PET Result 2022: कब आएगा रिजल्ट
आयोग की ओर से अब यूपी पीईटी रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 जारी होते ही अभ्यर्थियों को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
