UPSSSC PET Admit Card 2025 Kab Aayega Date (Pet का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?): यूपी पीईटी एग्जाम की तैयारी क रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPSSSC PET Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)
UPSSSC PET Admit Card 2025: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड कब आएगा
यूपी पीईटी एग्जाम का आयोजन 6 सितंबर और 7 सितंबर 2025 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का एडमिट कार्ड अगस्त के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी पीईटी एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download UPSSSC PET Admit Card 20245
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपी पीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET Exam 2025 Pattern: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
यूपी पीईटी परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, आरंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, तर्क एवं तर्कशक्ति और सामान्य जागरूकता आदि से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
