UPSSSC Lower PCS Result 2026: यूपीएसएसएससी ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 के लिए बड़ी अपडेट जारी कर (UPSSSC Lower PCS Result 2026) दी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट स्टेटस जारी कर (UP Lower PCS Result) दिया है। यहां कुल 1,00,492 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UPSSSC Lower PCS Result 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस के लिए इतने अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
UPSSSC Lower PCS Prelims Result 2026: नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर चयन
मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया गया है। साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य या उससे कम या फिर निगेटिव रहे हैं, उन्हें मेन्स एग्जाम की प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।
UPSSSC Lower PCS Cut Off List: यहां देखें कैटेगिरी वाइज कटऑफ लिस्ट
आयोग की ओर से जारी कटऑफ की बात करें तो यहां अनारक्षित वर्ग (UR) के लिए 67.94, अनुसूचित जाति (SC) 67.94, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 67.94 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए कटऑफ 67.94 अंक निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए कटऑफ 56.26 अंक तय किया गया है।
इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के लिए 57.26 कटऑफ, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिकों 48.09 के लिए कटऑफ 48.09 अंक और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए कटऑफ 40.91 अंक है।
कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
आयोग के अनुसार तहत शुरुआत में विभिन्न विभागों के 2,285 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद इसे संशोधित करते हुए अलग-अलग विभागों के 231 अतिरिक्त पद और बाद में कुछ पदों में संशोधन करते हुए कुल रिक्तियों की संख्या 2,587 कर दी गई। इसी के साथ आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 25 जून 2026 कर दी गई थी।
