UPSSSC Lekhpal 2026: यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड प्रक्रिया शुरू, जानें अंतिम तिथि और जरूरी गाइडलाइंस

UPSSSC Lekhpal 2026: यूपीएसएसएससी द्वारा लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब आधिकारिक वेबसाइट पर डॉक्यूमेंट अपलोड कर वेरिफिकेशन प्रक्रिया में हिस्सा लेना है। इसका पूरा शेड्यूल नीचे लेख में दिया गया है।

UPSSSC Lekhpal 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व परिषद के अंतर्गत लेखपाल के कुल 7,994 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के बाद 'डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन' से जुड़ी महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम 11 सितंबर 2026 को घोषित किया गया था। आयोग के नवीनतम निर्देश के अनुसार, चयनित सभी अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक व आरक्षण संबंधी दस्तावेज आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना अंतिम चयन के लिए अनिवार्य है।

UPSSSC Lekhpal 2026

UPSSSC Lekhpal 2026 (Photo - AI)

डॉक्यूमेंट अपलोड प्रक्रिया का शेड्यूल

परिणाम घोषणा तिथि11 सितंबर 2026
डॉक्यूमेंट अपलोड शुरू होने की तिथि15 सितंबर 2026
डॉक्यूमेंट अपलोड करने की अंतिम तिथि29 सितंबर 2026
आधिकारिक पोर्टलupsssc.gov.in

End of Feed