UPSSSC: अवर अभियंता के 1536 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, पीईटी 2025 के आधार पर होगी शॉर्टलिस्टिंग

UPSSSC Junior Engineer Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने अवर अभियंता (यांत्रिक) और अवर अभियंता (विद्युत) के कुल 1536 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं।

UPSSSC Junior Engineer Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने अवर अभियंता (यांत्रिक) और अवर अभियंता (विद्युत) के कुल 1536 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। इससे प्रदेश के तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का नया अवसर उपलब्ध होगा। आयोग द्वारा सोमवार को अवर अभियंता (यांत्रिक) के 1156 पदों के लिए तथा अवर अभियंता (विद्युत) के 380 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

यूपी अवर अभियंता भर्ती 2026

यूपी अवर अभियंता भर्ती 2026

यांत्रिक के 1156 पदों के लिए 3 नवंबर से आवेदन

अवर अभियंता (यांत्रिक) मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। शुल्क समायोजन एवं आवेदन में अनुमन्य संशोधन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

End of Feed