UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 : यूपी में 12वीं पास के लिए बंपर वेकेंसी, जानें 708 पदों पर भर्ती की लास्ट डेट कब ?

UPSSC Forest Guard Bharti 2026: UPSSSC ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के तहत 708 पदों को भरा जाना है। जानें इस भर्ती के लिए कब से कब तक आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 708 पद भरे जाएंगे। खास बात ये है कि इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन ही होंगे।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन ?

बताते चलें कि यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवार 30 जून से लेकर 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने PET 2025 परीक्षा दी है और उनके पास कोई स्कोरकार्ड नहीं है, वही उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। इस भर्ती में फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड दोनों ही पद शामिल किए गए हैं। पदों का बंटवारा भी अलग-अलग कैटेगरी में किया गया है।

End of Feed