UPSC Prelims Result 2026 जल्द होगा जारी, देखें पिछले 5 सालों का ट्रेंड, कट-ऑफ और ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

UPSC Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 24 मई को आयोजित की गई CSE प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट की कभी भी घोषणा की जा सकती है। परिणाम उम्मीदवार upsc.gov.in से चेक कर पाएंगे।

UPSC Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी उम्मीदवारों की नजरें आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट (UPSC CSE Prelims Result 2026) कभी भी जारी हो सकती है। बीते सालों के रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट (UPSC Prelims Result 2026) अब कभी भी जारी हो सकता है। आयोग द्वारा रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर की जाएगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही इस साल की संभावित कट ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी।

UPSC Prelims Result 2026

UPSC Prelims Result 2026 (Photo - AI)

कब हुई थी यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2026?

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को किया गया था। यह परीक्षा को 933 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 5.49 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। यह सभी उम्मीदवार इस समय परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed