UPSC CSE Prelims Exam 2024, UPSC Civil Services Prelims Admit Card 2024 Release Date: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड (UPSC Prelims Admit Card 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPSC Prelims Admit Card 2024
UPSC Prelims Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 जून को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 26 मई को होनी थी लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई। बता दें कि यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे। जीएस 1 में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि सीसैट में 80 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
UPSC Prelims Admit Card 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
यूपीएससी ने प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी करने की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 मई के आखिरी या जून के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जानें की अनुमति नहीं होगी। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to download UPSC Prelims Admit Card 2024
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- फिर यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE Prelims Exam 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
यूपीएससी प्रीलिम्स CSAT में पास होने के लिए 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, जीएस 1 में प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। बता दें कि यूपीएससी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके आयोजन साल में एक बार किया जाता है।
