UPSC Prelims Admit Card 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

UPSC Prelims Admit Card 2024 Release Date (यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024): यूपीएसससी सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन 16 जून को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।

UPSC Prelims Admit Card 2024 Release Date (यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024): यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) का एडमिट कार्ड (UPSC CSE Prelims Admit Card 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड (UPSC Civil Services Prelims Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSC Prelims Admit Card 2024

UPSC Prelims Admit Card 2024

UPSC Prelims Admit Card 2024 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन 16 जून 2024 (रविवार) को किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

End of Feed