UPSC Notification 2024: जारी होने जा रहा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

UPSC Notification 2024, UPSC CSE 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन फरवरी में upsc.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम डेट 2024 सहित अन्य जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

UPSC Civil Services Exam Notification 2024, UPSC Prelims Exam 2024 Date: यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Exam 2024) का नोटिफिकेशन 14 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 5 मार्च 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डीटेल्स जरूर चेक कर लें।

UPSC Notification 2024

UPSC Notification 2024

UPSC Prelims Exam 2024: कब होगी यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 26 मई 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं, मेन्स एग्जाम का आयोजन 20 सितंबर को किया जाएगा। मेन्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा यूपीएससी इंटरव्यू की डेट तय समय पर जारी कर दी जाएगी।

End of Feed