UPSC NDA II Result 2022: जारी हुआ एनडीए, एनए II का फाइनल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 17, 2023, 08:13 PM IST

UPSC NDA II Result 2022, Sarkari Result 2023: यूपीएससी एनडीए रिजल्ट का इंतजार खत्म होन चुका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) II एग्जामिनेशन का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए नतीजे देख सकते हैं।

UPSC NDA NA II Final Result 2022, Sarkari Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) II एग्जामिनेशन का फाइनल रिजल्ट (UPSC NDA II Final Result 2022) घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह‌ अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSC NDA NA Final Result 2022

UPSC NDA NA Final Result 2022

UPSC NDA NA II Exam 2023: सितंबर में हुई एनडीए परीक्षा

यूपीएससी की ओर से एनडीए एनए एग्जाम का आयोजन 4 सितंबर 2022 को किया गया था। जिसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए फिर इंटरव्यू का आयोजन किया गया। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 538 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

End of Feed