UPSC NDA Final Result 2024: जारी हुआ यूपीएससी एनडीए II फाइनल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC NDA Final Result 2024 released on upsc.gov.in: यूपीएससी एनडीए II एग्जाम का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA Final Result 2024 released on upsc.gov.in: यूपीएससी एनडीए परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी (II) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (UPSC NDA 2 Final Result 2024) आज यानी 11 अप्रैल को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA Final Result 2024

UPSC NDA Final Result 2024

UPSC NDA 2 Final Result 2024: कितने अभ्यर्थी हुए सफल

यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर 2024 को किया गया और इस परीक्षा का रिजल्ट 20 सितंबर को जारी किया गया। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जिसका फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 792 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed