UPSC NDA, CDS Application Form 2026: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब इस डेट तक करें अप्लाई

UPSC NDA CDS Application Form 2026 Last Date Extended: संघ लोक सेवा आयोग ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा 2, 2026 और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा 2 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया हो वो आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर (UPSC NDA CDS Recruitment) सकते हैं।

UPSC NDA CDS Application Form 2026 Last Date Extended: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा-II, 2026 और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा-II, 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 11 जून 2026 शाम 6 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह समय सीमा उन दोनों परीक्षाओं के लिए बढ़ाई गई है, जिनके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मई, 2026 को शुरू हुई थी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया हो वो आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर (UPSC NDA CDS Recruitment) सकते हैं।

UPSC NDA CDS Application Form 2026 Last Date Extended

यूपीएससी एनडीए और सीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

UPSC NDA CDS Recruitment 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 845 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एनडीए में 394 और सीडीएस के 451 पद शामिल हैं। परीक्षा 13 सितंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां आप आर्मी, नेवी, एयरफोर्स फ्लाइंग, एयर फोरस ग्राउंड ड्यूटी टेक और नॉन टेक के पदों पर पर कितनी वैकेंसी है जान सकते हैं।

End of Feed