UPSC ESIC Recruitment 2024: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1930 पदों पर होगी भर्तियां

UPSC ESIC Nursing Officer Recruitment 2024: नर्सिंग ऑफिसर के कुल 1930 पदों पर भर्तियां निकली है। इस वैकेंसी के लिए 27 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UPSC ESIC Nursing Officer Recruitment 2024: नर्सिंग फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Nursing Officer के कुल 1930 पदों पर भर्तियां होंगी।

UPSC ESIC Recruitment 2024

UPSC ESIC में नर्सिंग ऑफिसर बंपर वैकेंसी

ईएसआईसी में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 मार्च 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने से पहले जरूरी तारीखों के बारे में जान लें।

End of Feed