UPSC EPFO Notification 2025: सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज यानी 29 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त निर्धारित की गई है।
UPSC EPFO Notification 2025 (Photo Credit: iStock)
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर के 156 पद और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 74 पदों पर भर्ती की जाएगी। अकाउंट्स ऑफिसर की कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 78 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 1 पद, ओबीसी के लिए 42 पद, एससी के लिए 23 पद, एसटी के लिए 12 पद और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 9 पद शामिल हैं।
UPSC EPFO Vacancy 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
अकाउंट्स ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट पीएफ कमिश्नर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for UPSC Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
