UPSC Prelims Answer Key 2026: जारी हुई यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स की आंसर की, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

UPSC Prelims Answer Key 2026 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स की आंसर की जारी कर दी है। उम्‍मीदवार यहां दिए डायरेक्‍ट लिंक से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Prelims Answer Key 2026 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC Prelims Answer Key 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा दी है, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई, 2026 को आयोजित की गई थी। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप (बहुविकल्पीय प्रश्न) के दो पेपर थे और इसमें सेक्शन II के सब-सेक्शन (A) में बताए गए विषयों के लिए अधिकतम 400 अंक निर्धारित थे।

upsc cse 2026 answer key

यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स की आंसर की

आयोग, परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को परीक्षा के पेपर में पूछे गए प्रश्नों और सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के प्रश्न पत्र (ऑब्जेक्टिव टाइप) की आंसर की पर आयोग के समक्ष अपनी आपत्तियां उठाने का माैका देगा। इसके लिए 5 दिनों (पांच दिनों) का समय दिया जाएगा, यानी परीक्षा की तारीख के तीसरे दिन से लेकर 7वें दिन शाम 6:00 बजे तक।

End of Feed