एजुकेशन

RPSC: वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा विभाग के 6500 पदों पर भर्ती, 12 जुलाई से 18 जुलाई तक एग्जाम

RPSC Senior Teacher Secondary Education Department Competitive Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के सुगम संचालन हेतु विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में विभाजित किया गया है।

Image

RPSC: वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा विभाग के 6500 पदों पर भर्ती

RPSC Senior Teacher Secondary Education Department Competitive Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के सुगम संचालन हेतु विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में विभाजित किया गया है।

ग्रुप-ए

ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय रखा गया हैं। इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए 12 जुलाई को प्रातः 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक सोशल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ग्रुप-बी

ग्रुप-बी में हिंदी विषय रखा गया। इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए 13 जुलाई को प्रातः 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ग्रुप-सी

ग्रुप- सी के अन्तर्गत साइंस एवं संस्कृत विषय रखे गए हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए 14 जुलाई को प्रातः 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक साइंस विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 15 जुलाई को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक संस्कृृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

ग्रुप-डी

ग्रुप- डी के अन्तर्गत गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी एवं गुजराती विषय रखे गए हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए 16 जुलाई को प्रातः 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक इंग्लिश तथा दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक पंजाबी तथा दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक सिंधी एवं गुजराती विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

कुल 6500 पदों पर होगी भर्ती

उक्त परीक्षान्तर्गत 10 विषयों हेतु वरिष्ठ अध्यापक के कुल 6500 पदों पर भर्ती होगी। विषयवार पद संख्या निम्नानुसार हैः-

विषय- पद

हिंदी - 1052

अंग्रेजी - 1305

संस्कृत - 940

गणित - 1385

विज्ञान - 1355

सामाजिक विज्ञान - 401

उर्दू - 48

पंजाबी - 11

सिंधी - 2

गुजराती - 1

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article