UPSC CSE 2025: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए 21 फरवरी तक अप्लाई का मौका, जानें कब तक खुली रहेगी सुधार विंडो

UPSC CSE 2025 Last Date Extended: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इस साल की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी तक बढ़ा दी है। जानें इस भर्ती के माध्यम से कितने पद भरे जाएंगे, और कब तक खुली रहेगी सुधार विंडो

UPSC CSE 2025 Last Date Extended: बड़ी खबर! संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इस साल की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, जो लोग इस परीक्षा के लिए आवेदन करने से चूक गए थे, उनके पास ये गोल्डन चांस होगा। जारी अपडेट के अनुसार, अब 21 फरवरी 2025 तक इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जानें कब तक खुली रहेगी सुधार विंडो

UPSC CSE Pre 2025 last date extended

यूपीएससी सीएसई प्री 2025 की अंतिम तारीख बढ़ाई गई

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के चयन के वास्ते यूपीएससी की ओर से हर साल तीन चरणों (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार) में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के पहले चरण के लिए आवेदन की समय सीमा दूसरी बार बढ़ाई गई है।

End of Feed